News
Chhaprauli (UP) – ब्रह्माकुमारी सेंटर पर रजाई कम्बल वितरण कार्यक्रम: विधायक श्री सहेंद्र सिंह जी ने किया संबोंधित
29 दिसम्बर 2019 दिन रविवार को उत्त्तर प्रदेश के छपरौली ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पर क्षेत्र के असमर्थ परिवारों को सर्दी से बचने क लिएे रजाई कम्बल भेंट किए गए, इस प्रोग्राम में आमंत्रित क्षेत्र के एस डी एम श्री दुर्गेश मिश्र जी, तथा छपरौली क्षेत्र विधायक श्री सहेंद्र सिंह जी, तथा छपरौली चेयरमेन श्री संजीव खोकर जी, और छपरौली थाना प्रभारी दिनेश कुमार जी। और छपरौली ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र इंचार्ज बी.के बीना दीदी, बी.के राखी बहन जी की उपस्तिथि में प्रॉग्राम का समापन हुआ।
बी.के बीना दीदी जी ने बताया की आज हम धन से दुखी होकर धन ही कमाने में अपना जीवन लगा देते है जीवन का दूसरा धन ज्ञान और पूण्य की कमाई पर किसका भी ध्यान नही रहता जिसके कारण हमारा भाग्य कमजोर होता है जिसके कारण जीवन में सुख और दुःख आता है हम जानते है जो सामान धन से ख़रीदा जाता है उसके लिए धन ही चाहिए लेकिन जो सुख शांति जीवन में चाहिए वो ज्ञान और पुण्य कर्मो से ही मिलती है। मंच पर आये हुवे सभी अतिथी गण ने अपने जीवन में ज्ञान धन को भी धारण करने का संकल्प लिया ।
News
पावन पर्व रक्षाबंधन

पावन पर्व रक्षाबंधन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं, आप सभी को ऐसी बधाई प्राप्त करते हुए हर्ष हो रहा है कि हर वर्ष की भांति राखी का पर्व 6 अगस्त को मनाया जा रहा है, आप सभी रक्षाबंधन के अवसर पर सेवा केन्द्र पर पहुंचें . अच्छी आशा के साथ वहाँ पहुँचने पर, अच्छे ईश्वर के आध्यात्मिक या पवित्र रहस्य को समझने के लिए…ओम शांति
All of you are cordially invited to the paawan festival Rakshabandhan, it is a pleasure to receive such congratulations to all of you that the festival of Rakhi is being celebrated like every year on 6th August, you all reach the service center on the occasion of Rakshabandhan. On reaching there with good hope, to understand the spiritual or sacred secret of good God…Om Shanti
News
Raj Yoga Meditation Shivir
जैसे जैसे ईलाज कराते गए.. मर्ज बढ़ता गया.. अर्थात डॉक्टर बीमारी को पकड़ ही ना पाया.. ठीक इसी प्रकार संसार का हर मनुष्य सुख–शांति की तलाश में रोज मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरूद्वारे में गुहार लगा रहा है। पूजा, पाठ, आरती, व्रत, उपवास, तीर्थ आदि धक्के खा खाकर इंसान थक गया है लेकिन सुख शांति आज भी कोसों दूर है.. बल्कि दुख, अशांति बढ़ती जा रही है, इसका एकमात्र कारण है देह अभिमान में वृद्धि होना और इन सब समस्याओं का एकमात्र निवारण और सुख, शान्ति का एकमात्र रास्ता स्व आत्मा का ज्ञान और परमात्मा की सही पहचान । इसी सत्य ईश्वरीय ज्ञान से और ईश्वर प्रदत्त राजयोग मेडिटेशन से सच्ची सुख, शान्ति का खजाना सहज ही मिल जाता है और सारा जीवन तनाव मुक्त होकर खुशहाल हो जाता है।”
जिसमें प्रात: 10 से 12 एवं संध्या 5 से8 बजे तक राजयोग मेडिटेशन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा






